
फैक्ट्री विवाद बना जानलेवा, मजदूर ने साथियों संग मिलकर की कारोबारी की हत्या
AajTak
भरतपुर के एक युवा व्यापारी की दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने हमला किया. परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
राजस्थान के भरतपुर में नगला धौर गांव के रहने वाले युवा व्यापारी रवि चौधरी की दिल्ली के नरेला इंड्रसट्रियल एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना 20 फरवरी की रात की बताई जा रही है और पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
विवाद के बाद रची गई हत्या की साजिश
जानकारी के अनुसार, रवि चौधरी अपने बड़े भाई रणवीर चौधरी के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर की फैक्ट्री संचालित करते थे, जहां जूते-चप्पल बनाए जाते हैं. परिजनों के मुताबिक, 19 फरवरी को फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से रवि का विवाद हो गया था. आरोप है कि उसी मजदूर ने अपने साथियों को बुलाकर बदला लेने की योजना बनाई.
20 फरवरी की रात जब रवि चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रवि को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घर लौटते समय घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला
मृतक के बड़े भाई रणवीर चौधरी ने बताया कि विवाद के बाद मजदूर अपने साथियों के साथ आया और सरेआम चाकुओं से हमला कर दिया. उन्होंने नरेला थाने में मामला दर्ज कराया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









