
फेसबुक पर पोस्ट की थी धीरेंद्र शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर, VHP नेता ने दर्ज कराया केस
AajTak
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है.
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं. बिहार की राजधानी पटना में हनुमान कथा के दौरान उमड़ी भीड़ हो या मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विरोध में लगे पोस्टर का मामला, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. अब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है. शाहजहांपुर के सर्कल ऑफिसर (सीओ) तिलहर प्रियंक जैन के मुताबिक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर के मामले में आरोपी डभौरा गांव का रहने वाला है.
सीओ तिलहर के मुताबिक डभौरा गांव के रहने वाले इरशाद हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सीओ तिलहर ने कहा है कि इरशाद हुसैन ने सोशल साइट फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की थी. इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता सुरेश शर्मा उर्फ पप्पू ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी.
सीओ तिलहर के मुताबिक वीएचपी नेता ने अपनी शिकायत में पोस्ट को अश्लील बताया था और कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है. वीएचपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए और 505 (2) के साथ ही आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पिछले साल भी वायरल हुआ था अश्लील फोटो
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील फोटो पिछले साल भी वायरल हुई थी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके अनुयायियों ने मैनपुरी के किशनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी. अपनी शिकायत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों ने सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर गलत प्रचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






