
फेफड़े और आंतें फट गईं...उड़कर दीवार में टकराए थे लोग, भयानक है Delhi Blast में मरने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत और 20 घायल हो गए. मृतकों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लोगों के कान, फेफड़े व आंतें तक फट गईं. धमाका इतना तेज था लोग उड़कर दीवार में टकराए थे.
बीते सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ कार ब्लास्ट राजधानी को झकझोर गया. इसमें 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल हो गये हैं. शाम 6:52 बजे जैसे ही धमाका हुआ, पूरा इलाका दहशत और अफरातफरी में बदल गया. आसपास की जमीन तक कांप उठी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. पुलिस और एनएसजी की टीमें कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू की.
कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फटीं
ताजा अपडेट की बात करें तो मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे की भयावहता को और बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, कई शवों में हड्डियां टूटने, सिर पर गहरी चोट, और फेफड़ों, कानों व पेट के अंदरूनी हिस्सों में ब्लास्ट वेव से नुकसान के संकेत मिले हैं. यानी धमाके से मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें तक फटी हैं. इससे साफ है कि धमाका बेहद भीषण था.
शवों में 'क्रॉस इंजरी पैटर्न'
कई लोगों की मौत की वजह विस्फोट की गहरी चोट और अत्यधिक खून का बहाना है. डॉक्टरों ने बताया कि कुछ शवों में 'क्रॉस इंजरी पैटर्न' देखने को मिला है, जिसका अर्थ है कि धमाके की ताकत से लोग दीवारों या जमीन से टकरा गए, जिससे अतिरिक्त चोटें आईं.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ, वह धमाके से करीब तीन घंटे पहले सुनहरी मस्जिद के पास पार्क की गई थी. धमाके के बाद जांच में जुटी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हाथों कुछ ऐसे अहम सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर शक पैदा हो रहा है कि ये ब्लास्ट फिदायीन आतंकी हमला हो सकता है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









