
'फेक फिटनेस सर्टिफिकेट, सांसद की धमकी...', TMC ने लेडी डॉक्टर की आत्महत्या पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा
AajTak
TMC मंत्री साशी पांजा ने कहा कि महाराष्ट्र में एक डॉक्टर को मजबूर किया गया, गलत फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाए गए और धमकियां मिलीं, जिससे उसने आत्महत्या कर ली. पांजा ने महाराष्ट्र सरकार, प्रशासन और पुलिस को दोषी ठहराया, लेकिन CM के इस्तीफे की मांग नहीं की.
TMC की मंत्री साशी पांजा ने महाराष्ट्र में एक डॉक्टर की आत्महत्या को लेकर सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. पांजा ने कहा कि डॉक्टर को गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया, झूठे फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने पड़े और धमकियां दी गईं, यहां तक कि फोन पर एक सांसद ने धमकी दी.
टीएमसी मंत्री ने कहा कि जब डॉक्टर पुलिस से मदद मांगने गईं, तो पुलिस वाले भी इस घटना में शामिल पाए गए. मंत्री ने बताया कि अपनी मौत से पहले डॉक्टर ने अपने हाथ पर लिखा कि पुलिस, प्रशासन और महाराष्ट्र की डबल-इंजन सरकार इसकी जिम्मेदार हैं और उनकी न्याय की मांग मृत्यु के बाद भी पूरी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'फिट को अनफिट, MP का दबाव...', महाराष्ट्र में सुसाइड करने वाली डॉक्टर को लेकर हुए नए खुलासे
पांजा ने सवाल उठाया कि ऐसे मामले महाराष्ट्र में क्यों चुपचाप हो जाते हैं. उन्होंने कहा, "कहां है महाराष्ट्र महिला आयोग? राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मीडिया क्यों सवाल नहीं उठा रहे? CM के इस्तीफे की मांग क्यों नहीं हो रही, जबकि बंगाल में हम हमेशा ऐसी घटनाओं में यह मांग करते हैं."
साशी पांजा ने CAA कैंप्स और SIR (Special Investment Region) को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि SIR एक तरह का बैकडोर NRC है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: हाथ पर लिखे शब्द, होटल में दी जान... महाराष्ट्र की लेडी डॉक्टर को क्यों करनी पड़ी खुदकुशी? सन्न कर देगी ये कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










