
फुल फिटनेस, धांसू पेस, क्लासिक फिनिश… हार्दिक पंड्या कैसे बन रहे टीम इंडिया की नई ‘रॉक-सॉलिड’ दीवार!
AajTak
यह पूरी तरह साबित हो गया कि टीम इंडिया जब भी मुश्किल में होती है, उसकी पहली उम्मीद हार्दिक पंड्या ही होते हैं. जहां शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और एक-एक कर बड़े नाम पिच से जूझते नजर आए, वहीं हार्दिक अकेले खड़े रहे और 28 गेंदों में 59 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलकर मैच की तस्वीर बदल दी.
T20 वर्ल्ड कप नजदीक है. भारत इस समय सिंहासन पर बैठा है, लेकिन वहीं टिके रहने के लिए टीम का संतुलन सही होना, चयन समझदारी से करना और प्रयोगों को सीमित रखना पहले से ज्यादा जरूरी है. अब काट-छांट का समय बीत चुका है और टीम इंडिया के पास बहुत ज्यादा मैच भी नहीं बचे हैं. इसी माहौल में एक खिलाड़ी ऐसा है, जो टीम को सिर्फ मजबूत नहीं बनाता, बल्कि पूरी शक्ल ही बदल देता है, जिसका नाम है हार्दिक पंड्या.
कटक की धीमी, नम पिच पर भारतीय बल्लेबाज एक-एक कर जूझते नजर आए. अभिषेक शर्मा पेट पर गेंद खाकर दोहरा हो गए, तिलक वर्मा हवा में बल्ला घुमाते रह गए. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव टाइमिंग तलाशते हुए कैच थमा बैठे.
... लेकिन उसी कठिन पिच पर हार्दिक पंड्या किसी अलग ही लय में दिखाई दिए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी पर ऐसी पकड़ दिखाई कि विकेट की मुश्किलें भी मानो उनके सामने घुटने टेक गईं. 28 गेंदों में नाबाद 59, चार ऊंचे छक्के और शुरुआत ही दो no-look sixes (बिना देखे जड़े गए छक्के) से हार्दिक पंड्या की इस विस्फोटक बैटिंग ने कमेंट्री कर रहे डेल स्टेन को भी चौंका दिया. वह बोल पड़े- 'I am frightened for my life.' (मैं तो डर गया हूं)... यानी रफ्तार, कौशल और क्लास सब एक साथ.
एनरिक नॉर्किया की 149 किमी/घंटा की रफ्तार से आती गेंद पर आगे बढ़कर ऐसा स्ट्रेट शॉट लगाया कि गेंद नॉर्किया के पास से बिजली की तरह निकल गई. जब नॉर्किया ने उसी तेज रफ्तार से छकाना चाहा तो... पंड्या ने बेहद सधे अंदाज में उसे डीप थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए रैंप कर दिया. यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर का 100वां छक्का था. वह ऐसा मुकाम छूने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेट इतिहास के चौथे बल्लेबाज (रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बाद) बन गए.
#HardikPandya doesn't just make comebacks, he announces them with thunder! A 59* off just 28 balls… pure, unfiltered carnage. 🙌🗿💎#INDvSA, 1st T20I, LIVE NOW 👉 https://t.co/tqu4j7Svcm pic.twitter.com/zmUWR1oIsf

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










