
फुटबॉल खेलते-खेलते 13 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, ग्राउंड पर ही चली गई जान
AajTak
गुजरात के महसाणा में दुखद घटना हो गई. जहां एक 13 साल का बच्चा खेलते-खेलते अचानक गिर गया और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिजन भी स्तब्ध हैं.
गुजरात के महसाणा से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां महसाणा-अहमदाबाद हाइवे पर स्थित तपोवन इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल खेल रहे एक 13 साल के छात्र की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई है. छात्र वांकानेर का रहने वाला था और तीन साल से इस स्कूल में पढ़ रहा था. इस घटना से बच्चे के परिवार वाले भी सदमे में हैं.
खेलते-खेलते अचानक गिरा बच्चा और हो गई मौत
जानकारी के मुताबिक यह दुखद घटना रविवार, 24 नवंबर की शाम 5 बजे के आसपास हुई थी. वांकानेर की धरम सोसायटी में रहने वाला 13 वर्षीय जैमील गौतमभाई कंसगारा स्कूल के मैदान में अन्य बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहा था. खेल के दौरान जैमील अचानक गिर गया और बेहोश हो गया. स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ तुरंत उसे इलाज के लिए शंकुज अस्पताल ले गए. हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: कार चलाते हुए ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक और चंद मिनटों में खत्म हो गई चार जिंदगियां
डॉक्टरों ने बताया कि उसका दिल नहीं चल रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर लांघणज पुलिस स्टेशन के एएसआई किरीट चौधरी मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस ने किशोर के पिता के आवेदन के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
डॉक्टर ने क्या कहा?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










