
फुटओवर ब्रिज पर बेहोश पड़े लोग, हर तरफ बिखरे दिखे बैग-चप्पल और कपड़े.... भगदड़ के बाद के VIDEO
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई. इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं. भगदड़ के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे हुए थे.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई. आजतक को एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. भगदड़ के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे हुए थे, जबकि दूसरे वीडियो में दिख रहा कि प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ है, जबकि कुछ यात्री सीढ़ियों और फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. कुछ लोग बेहोश यात्रियों की हवा कर रहे थे, तो कुछ उन्हें सीढ़ियों से उठाकर नीचे की ओर ला रहे थे.
वहीं, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने X पर भगदड़ में जानमाल के नुकसान की पुष्टि की है. उन्होंने पोस्ट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी समाचार सामने आया है. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण जानमाल के नुकसान से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
रेलवे ने दिए जांच के आदेश
भारतीय रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 के पास अप्रत्याशित भीड़ की स्थिति पैदा हो गई. अचानक हुई भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ यात्री बेहोश हो गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति की अफवाह फैल गई. इससे अफरा-तफरी मच गई. बाद में भीड़ को कम करके स्थिति को नियंत्रित किया गया. उत्तर रेलवे ने अप्रत्याशित अचानक हुई भीड़ को हटाने के लिए तुरंत 4 विशेष ट्रेनें चलाईं. अब भीड़ कम हो गई है. इस बीच, बेहोश और घायल यात्रियों को आरपीएफ और दिल्ली पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. दुर्भाग्यपूर्ण घटना की रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










