
फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को 12 घंटे बंधक बनाकर दी गईं यातनाएं, बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने किया खुलासा
AajTak
फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को मेरठ में एक इवेंट के बहाने बुलाकर अपहरण किया गया. 12 घंटे तक यातनाएं दी गईं और उनके खाते से 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. सुबह अज़ान सुनने के बाद मौका पाकर वह भाग निकले. पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को मेरठ में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बुलाने के बहाने अपहरण का शिकार होना पड़ा. उनके बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने बताया कि 20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें एक गाड़ी में बैठाया गया, जो उन्हें मेरठ ले जाने वाली थी. लेकिन कार दिल्ली के बाहरी इलाकों, संभवत बिजनौर की तरफ मोड़ दी गई.
अपहरणकर्ताओं ने मुश्ताक खान को लगभग 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. जब वह पूरी रकम नहीं दे सके, तो उनके और उनके बेटे के खातों से 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए.
मुश्ताक खान 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा
सुबह के वक्त अज़ान की आवाज़ सुनकर मुश्ताक ने अनुमान लगाया कि पास में एक मस्जिद होगी. मौका देखकर वह उस घर से भाग निकले और मस्जिद में मदद मांगी. स्थानीय लोगों की सहायता से वह सुरक्षित वापस मुंबई पहुंच गए.
शिवम यादव ने कहा कि उनके पास फ्लाइट टिकट, बैंक ट्रांसफर के सबूत और एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं. उन्होंने बिजनौर में एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपये ट्रांसफर कराए

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










