
फिल्मों, वेब सीरीज और सीरियल में काम दिलाने के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ा गया शातिर
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया जो युवक और युवतियों को फिल्म, वेब सीरीज और सीरियल में काम दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. वह अब तक लाखों रुपयों की ठगी कर चुका है और उन रुपयों से विदेश तक घूमकर आ चुका है
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. जो लंबे समय से फिल्मों और वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर युवक और युवतियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ठगी के रुपयों से विदेश तक घूमकर आ चुका है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अनुज के शख्स के तौर पर हुई है. वह गोरखपुर का रहने वाला है. साल 2016 में मुंबई शिफ्ट हुआ था.
26 साल का अनुज कुमार ओझा की तलाश पंचकूला पुलिस को भी थी. जहां उसने एक युवती के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके अलावा 31 अक्टूबर 2022 को दिल्ली पुलिस को प्रशांत तोमर नाम के युवक से एक शिकायत मिली थी. जिसमें उसने बताया था कि सोशल मीडिया पर उसे अनुज कुमार ओझा के बारे में पता चला. जिसमें उसने खुद को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बताया था. साथ ही वेब सीरीज और फिल्मों में काम दिलाने की बात भी करता था.
प्रशांत ने अनुज से संपर्क किया और दोनों में काम को लेकर बातचीत हुई. अनुज ने पहले एग्रीमेंट साइन करने के नाम पर तो कभी इनकम टैक्स और अलग-अलग बहाने से प्रशांत से करीब चार लाख 32 हजार रुपये ले लिए. बावजूद इसके प्रशांत को कोई काम नहीं मिला. कुछ दिनों बाद प्रशांत तोमर को समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है. फिर उसने दिल्ली पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने पर साइबर थाने के इंस्पेक्टर रमन कुमार ने एक टीम बनाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस अनुज की तलाश में जुट गई. लेकिन अनुज बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था. इस बीच 6 फरवरी को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली की अनुज कुमार ओझा तुलसी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए निकला है. जानकारी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और वहां से आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा अकाउंट बना हुआ था कि जिसे देखकर एक्टिंग की तलाश में लगे युवा उसके झांसे में आसानी से फंस जाते थे. उसने खुद को डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताया हुआ था. जांच के दौरान पता चला कि पंचकूला हरियाणा में भी आरोपी ने एक लड़की को सीरियल में काम दिलाने के नाम पर ठग चुका है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल और उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है. जिससे यह यह पता लग सके कि वह अब तक कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है. जांच के दौरान पता लगा कि ठगी की रकम से यह विदेश घूम के आया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








