
फिल्मी स्टाइल में लूट: बाइक से मारी टक्कर, गिरते ही 7 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए बदमाश
AajTak
मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो मैनेजरों से दिनदहाड़े 7 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद से इलाके हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पेट्रोल पंप मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 7 लाख लूटकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी, सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाला गया. पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को बताया कि जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो उसे डंडों से पीटा भी गया.
यह मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के दिल्ली देहरादून मार्ग का है. जहां लाला मोहम्मदपुर गांव के पास हथियारों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. पेट्रोल पंप के मैनेजर बाइक से सात लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे.पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारी और वो गिर गए फिर हथियारों के बल पर मैनेजर से नोटों भरा बैग लूट लिया.
मेरठ एसएसपी रोहित सिंह का कहना है कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर एक इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है. जिसके मालिक के द्वारा सूचना दी गई कि उसके 2 मैनेजर लगभग 6 - 7 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए लेकर जा रहे थे. रास्ते में इन दोनों को कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीटकर बैग छनी लिया. पुलिस के द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








