
'फिलिस्तीन के ज्यादातर लोगों का हमास के हमले से लेना-देना नहीं...' बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इजरायल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल का समर्थन करने और सैन्य ताकतों को मजबूत करने के लिए वैश्विक नेताओं और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है. गाजा में मानवीय संकट है. इसे लेकर लगातार चर्चा जारी है.
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर 20 मिनट में हजारों रॉकेट दागे थे. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए. आसमान से लेकर जमीन और समंदर से भी इजरायल हमास को निशाना बना रहा है. इन हमलों के बाद फिलिस्तीन के लाखों लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है. वहीं अमेरिका भी अपने नागरिकों को इजरायल से निकालने के लिए सोमवार यानी कल से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक अहम बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमें इस फैक्ट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि फिलिस्तीन की बहुत बड़ी आबादी का हमास के हमलों से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे इसका परिणाम भुगत रहे हैं.
बाइडेन ने कहा कि उन अमेरिकी परिवार के सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिनके बारे में अभी भी कोई भी सुराग नहीं मिल सका है. हम ऐसे लोगों का पता लगाने और उन्हें घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. साथ ही कहा कि इस संकट के समय में अमेरिका इजरायल का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ लगातार संपर्क में है, क्योंकि वह खुद को आतंकवाद से बचाने के लिए लड़ रहे हैं.
अमेरिकी लोगों को खतरे से बचाने के लिए कर रहे निगरानी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल का समर्थन करने और सैन्य ताकतों को मजबूत करने के लिए वैश्विक नेताओं और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है. गाजा में मानवीय संकट है. इसे लेकर लगातार चर्चा जारी है. देश और विदेश में अमेरिकी नागरिकों समेत यहूदी, अरब और मुस्लिम समुदायों को लेकर किसी भी संभावित खतरे की निगरानी की जा रही है.
US कल से चलाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन
अमेरिका ने ऐलान कर दिया है कि वह सोमवार से अपने नागरिकों का रेस्क्यू करेगा. इसके लिए अमेरिका स्पेशल जहाज भेजेगा. अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने सोमवार को अमेरिकियों को इज़राइल से साइप्रस ले जाने के लिए एक विमान की व्यवस्था की है. अमेरिकी दूतावास ने रविवार को एक अलर्ट जारी कर कहा कि इजरायल के गाजा पट्टी पर आक्रमण बढ़ने के बाद एक जहाज अमेरिकी नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को एक लीगल डॉक्यूमेंट के साथ लेकर तुरंत लिमासोल के लिए हाइफा के इजरायली बंदरगाह से रवाना होगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








