
फिर नाराज अखिलेश की पार्टी, क्या INDIA ब्लॉक में लेगी अलग राह... सीट शेयरिंग पर MP जैसा तनाव महाराष्ट्र में क्यों?
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव में भी सीट शेयरिंग को लेकर मध्य प्रदेश जैसा तनाव है. सपा दर्जनभर सीटों पर दावेदारी कर रही है. सपा ने सीटें नहीं मिलने पर अकेले चुनाव मैदान में उतरने की बात कह दी है. क्या महाराष्ट्र में भी सपा-कांग्रेस अलग राह पर बढ़ेंगी?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और गठबंधनों की फाइट भी अब सामने आने लगी है. हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद आइना दिखाने वाली शिवसेना (यूबीटी) ने सीट शेयरिंग पर राहुल गांधी से बातचीत की बात कही है. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने भी एमवीए की बैठकों में नहीं बुलाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज से खुद प्रचार के मैदान में उतर रहे हैं. गठबंधन में सीटों को लेकर जारी खींचतान के बीच अखिलेश की मालेगांव और धुले में रैलियां होनी हैं. सपा के तेवर देख अब बात इसे लेकर भी हो रही है कि क्या महाराष्ट्र में भी मध्य प्रदेश वाली लड़ाई दिखेगी?
मध्य प्रदेश में कैसी लड़ाई थी?
लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव थे. इंडिया ब्लॉक के घटक कांग्रेस और सपा के बीच अंतिम समय तक सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चलती रही. कांग्रेस की लोकल लीडरशिप सपा के वजूद पर सवाल उठाते हुए गठबंधन के खिलाफ थी. सपा दर्जनभर सीटों की डिमांड कर रही थी.
सपा नेताओं को उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस से गठबंधन में आठ से 10 विधानसभा सीटें मिल जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कांग्रेस ने 2018 के एमपी चुनाव में पार्टी की जीती सीट भी नहीं छोड़ी. बाद में सपा ने अकेले ही अपने उम्मीदवार उतारे और अखिलेश ने कैंप कर प्रचार की कमान संभाली. सपा भले ही खाता नहीं खोल पाई लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस का खेल जरूर खराब कर गई.
महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश की बात क्यों?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










