
फिफ्थ जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम, विशेष सामाग्री का निर्माण शुरू
ABP News
डीआरडी के मुताबिक, एयरोस्पेस डिफेंस एजेंसी (एडीए) द्वारा डिजाइन किए गए फिफ्थ जेनरेशन डिजाइन के मैटेरियल के आधार पर एमका के लीडिंग-ऐज के फैबरिकेशन का काम शुरू हो गया है.
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच भारत ने स्वदेशी लड़ाकू विमानों की कड़ी में फिफ्थ (5) जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट, 'एमका' बनाने की दिशा में एक बड़ी उड़ान भरी है. डीआरडीओ और एडीए ने डिजाइन के आधार पर एमका लड़ाकू विमान के लिए विशेष सामाग्री का निर्माण शुरू कर दिया है. डीआरडीओ ने स्टेल्थ फाइटर जेट बनाने की दिशा में इस कदम को मील का पत्थर कहा है.
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के मुताबिक, एयरोस्पेस डिफेंस एजेंसी (एडीए) द्वारा डिजाइन किए गए फिफ्थ जेनरेशन डिजाइन के मैटेरियल के आधार पर एमका के लीडिंग-ऐज के फैबरिकेशन का काम शुरू हो गया है. ये काम एचएलए यानी हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड में शुरू हुआ है. एचएएल की जिस यूनिट में एमका के प्रोटो-टाइप को तैयार किया जाएगा उसे पहले संरचनात्मक और अन्य परीक्षण से गुजरना होगा.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












