
फार्महाउस में कब पहुंचे, वहां क्या क्या हुआ?...सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच में जुट गई है. पुलिस ये जानने की कोशिश में जुटी है कि सतीश कौशिक की मौत जिस फॉर्म हाउस में हुई, वहां वे कब पहुंचे थे. इतना ही नहीं वहां क्या क्या हुआ? इतना ही नहीं जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, पुलिस उनके भी संपर्क में है.
मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा शॉक दे गया है. मौत से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने होली पार्टी की थी. अचानक ही देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी, एक्टर को बचाने की काफी कोशिश की गई, पर एक शानदार अभिनेता और कॉमेडियन को बॉलीवुड ने हमेशा के लिए खो दिया. दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच में जुट गई है.
सतीश कौशिक की होली पार्टी में क्या हुआ?
दिल्ली पुलिस ये जानने की कोशिश में जुटी है कि सतीश कौशिक की तबीयत जिस फार्महाउस में बिगड़ी थी, वहां वे कब पहुंचे थे और वहां क्या क्या हुआ? इतना ही नहीं जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, पुलिस उनके भी संपर्क में है. सतीश कौशिक 7 मार्च को मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने अपने करीबियों संग खूब होली खेली थी. उन्होंने इसकी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की थीं.
इसके बाद वे 8 मार्च को दिल्ली में अपने परिवार के साथ होली मनाने पहुंचे थे. वे बिजवासन के फार्महाउस में होली खेलने पहुंचे थे. यहां रात 11 बजे उन्हें बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया.
पुलिस को अस्पताल की ओर से दी गई थी जानकारी बताया जा रहा है कि पुलिस को अस्पताल ले जाने से पहले किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. एक्टर की मौत के बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी. ऐसे में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










