
फायरिंग के साथ ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट... CCTV आया सामने
AajTak
अहमदाबाद के गांधी रोड स्थित फतासानी पोल में सोनी हिम्मतलाल शंकरलालजी नामक ज्वेलरी शॉप में दोपहर करीब तीन बजे लुटेरे ने दुकानदार विकास सोनी की दुकान में घुस गया. इसके बाद विकास सोनी के पैर में गोली मारी और उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन समेत दुकान में मौजूद सोने-चांदी की चीजें लुटकर फरार हो गया.
गुजरात के अहमदाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप (Jewellery shop) से जेवरात और कैश लूट लिया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस दौरान एक शख्स को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के गांधी रोड स्थित फतासानी पोल में सोनी हिम्मतलाल शंकरलालजी नामक ज्वेलरी शॉप में दोपहर करीब तीन बजे लुटेरे ने दुकानदार विकास सोनी की दुकान में घुस गया. इसके बाद विकास सोनी के पैर में गोली मारी.
ये भी पढ़ें- मोमोज की दुकान से रेकी, महिला कारोबारी टारगेट और लूट लिया कैश-ज्वैलरी से भरा बैग... हरदोई में गर्लफ्रेंड के लिए लुटेरे बने युवक
सोने-चांदी की चीजें लुटकर हुआ फरार
इसके बाद उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन समेत दुकान में मौजूद सोने-चांदी की चीजें लुटकर फरार हो गया. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लुटेरे टोपी पहनकर मुंह में रुमाल बांधे दुकानदार का गाला दबाकर एक राउंड फायरिंग करता है.
देखें वीडियो...

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










