
फाफ डुप्लेसिस ने टेस्ट से लिया संन्यास, कहा- रिटायरमेंट के लिए सही वक्त
AajTak
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मेरा दिल इस फैसले को लेकर पूरी तरह साफ है. यह नई शुरुआत करने के लिए बिल्कुल सही समय है. इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए डुप्लेसिस ने लिखा, ‘यह हम सभी के लिए मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने वाला साल रहा. कभी अनिश्चितता भी रही, लेकिन इससे कई पहलुओं को लेकर मेरी स्पष्ट राय बनी. मेरा दिल साफ है और यह नए अध्याय की शुरुआत करने के लिये सही समय है.’
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










