
फल पकाने के लिए शुरू करें फ्रूट राइपनिंग का बिजनेस, सरकार दे रही है 50 हजार रुपये
AajTak
संसाधन और मशीनरी के अभाव में किसान अपने फल को केमिकल से पकाते हैं. ये फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे में बिहार सरकार राइपनिंग चैंबर स्थापित करने के लिए किसानों को इकाई लागत पर व्यक्तिगत किसान / उद्यमी के लिए अधिकतम 50% की सब्सिडी दे रही है.
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार बागवानी की फसलों की खेती के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों द्वारा कई स्कीमें भी चलाई जा रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार कृषि विभाग उद्यान निदेशालय ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत राइपनिंग चैंबर लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है.
अधिकतम 75 प्रतिशत की सब्सिडी
बता दें कि संसाधन और मशीनरी के अभाव में किसान अपने फल को केमिकल से पकाते हैं. ये फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे में बिहार सरकार राइपनिंग चैंबर स्थापित करने के लिए किसानों को इकाई लागत पर व्यक्तिगत किसान / उद्यमी के लिए अधिकतम 50% और FPO/FPC के लिए अधिकतम 75% का सहायतानुदान दे रही है.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत राइपनिंग चैंबर स्थापित करने के लिए किसानों को इकाई लागत पर व्यक्तिगत कृषक / उद्यमी के लिए अधिकतम 50% एवं FPO/FPC के लिए अधिकतम 75% का सहायतानुदान दे रही है सरकार। @Agribih@AgriGoI@KrSarvjeetRJD@saravanakr_n#RipeningChamber #Bihar pic.twitter.com/ZLFutbVYBR
सरकार ने राइपनिंग चेंबर की इकाई लागत 1 लाख रुपये मिली है. व्यक्तिगत किसान को इस 50 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है. इस आधार पर किसान को राइपनिंग चेंबर स्थापित करने पर 50 हजार रुपये बतौर अनुदान दिए जाएंगे. वहीं, FPO/FPC को 75% सब्सिडी यानी प्रति यूनिट 75,000 रुपये मिलेंगे.
राइपनिंग चेंबर में 24 से 48 घंटे में फल पक जाते हैं

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








