
फर्रूखाबाद ग्राउंड रिपोर्ट: वो सवाल, जिनसे पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे सवाल
AajTak
फर्रूखाबाद में जिन दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं, उन दोनों सहेलियों के पिताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है. जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो चोट के निशान मिले हैं और न ही रेप की पुष्टि हुई है.
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में 27 अगस्त की सुबह आम के बाग में दो लड़कियों के शव लटके मिले थे. ये दोनों सहेलियां थीं और जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम देखने गई थीं. वो रात में घर नहीं लौटीं और सुबह उनके शव एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके मिले. पुलिस ने उनकी हत्या या रेप की आशंका से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में उनकी बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही उनके साथ रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन दोनों मृतक लड़कियों के परिजन पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं.
लड़कियों के पिता और गांववालों का कहना है कि जब उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत ही नहीं थी तो फिर वो फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों करेंगी? उनका ये भी कहना है कि लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं और बेल के कांटे भी चुभे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि एक ही दुपट्टे से पेड़ पर कैसे दोनों लड़कियां लटक सकती हैं.
Farrukhabad: जन्माष्टमी की झांकी देखने रात में निकली थीं दो सहेलियां, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
क्या है पुलिस की थ्योरी?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया. उनकी मौत फांसी लगने से ही हुई. बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए. वहीं पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट उनकी प्रारंभिक जांच से मिल रही है. पुलिस का कहना है कि इस रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट है कि ये आत्महत्या का मामला है. इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.
फर्रुखाबाद में पेड़ पर लटकी मिलीं लड़कियों के साथ आखिर क्या हुआ? जानिए क्या है पुलिस की थ्योरी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










