
फर्जी ऑफर, ऑनलाइन चैट और ठगी का जाल... iPhone का झांसा देकर यूं लगाते थे लाखों का चूना
AajTak
सोशल मीडिया पर चलने वाली सस्ती iPhone डील्स की असलियत सामने आ गई. दिल्ली पुलिस ने उस 19 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो ऑनलाइन लोगों को झूठे वादों में फंसा कर हजारों रुपए लूट रहा था. उसकी गिरफ्तारी हरियाणा के हिसार से हुई है.
दिल्ली पुलिस ने सस्ते में आईफोन देने का झांसा देकर लोगों को लूटने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अमन है, जो कि हरियाणा के हिसार का रहने वाला है. वो सोशल मीडिया पर नकली iPhone बेचने का ऑफर देकर लोगों को ठगता था. आरोपी ने फर्जी चैट, झूठे पेमेंट लिंक और नकली अकाउंट के जरिए अब तक 8 से 9 लाख रुपए की ठगी की है. उसके साथियों की तलाश की जा रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकली अकाउंट बनाकर कम कीमत पर iPhone बेचने का लालच देता था. लोग उसके पेज पर जाकर सस्ती डील देखकर तुरंत जुड़ जाते और फिर वही जाल बनता जिससे कोई निकल नहीं पाता. एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने टैक्स और शिपिंग के नाम पर झूठे वादे किए और 29 UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 65,782 रुपए हड़प लिए.
पैसे मिलते ही आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया और जवाब देना बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजैक्शन की मदद से नेटवर्क ट्रैक किया. पुलिस की जांच में एक मोबाइल नंबर हिसार में रजिस्टर्ड मिला. उसी नंबर को ट्रैक करते हुए पुलिस अमन तक पहुंच गई. इसके बाद शनिवार की देर रात में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, तीन डेबिट कार्ड और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं. पूछताछ में अमन ने अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि वो और उसके साथी नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को फेक चैट्स, एडिटेड फोटो और फर्जी UPI लिंक भेजते थे. यही उनके ठगी के हथियार थे. अमन सिर्फ 12वीं तक पढ़ा हुआ है. उसने स्थानीय साइबर अपराधियों से ठगी की तकनीक सीखी थी.
पैसे मिलते ही वे उसे कई बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर देते थे, ताकि पुलिस उनको ट्रैक न कर पाए. पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि अमन और उसके गैंग ने कुल 8 से 9 लाख रुपए की ठगी की है. अमन के बाकी साथी शाकिर, आमिर खान, गोडू, जगदीश और गुलशन फरार हैं. पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है. पुलिस को शक है कि ठगी का दायरा बड़ा हो सकता है. इसकी जांच की जा रही है.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










