
फर्जी एयर टिकट केस में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 2 साल की सजा, कोर्ट ने साढ़े 11 लाख का जुर्माना भी लगाया
AajTak
कांग्रेस के पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने फर्जी एयर टिकट के मामले में दो साल की सजा सुनाई है. साथ ही 11 लाख 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय और उनके सहयोगी को 2 साल की सज़ा सुनाई है. कोर्ट ने विनय कुमार पांडे को IPC की धारा 120B, 420, 13(1)(d), 13(2) के तहत साल की सज़ा सुनाई. कोर्ट ने विनय कुमार पांडे पर 11 लाख 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है.
हालांकि राउज़ एवेन्यू कोर्ट से विनय कुमार पांडे को जमानत भी मिल गई. विनय कुमार पांडे को 1 लाख रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिली है. कोर्ट ने विनय कुमार पांडे को जुर्माने की बकाया राशि 10 फरवरी तक कोर्ट में जमा करने को कहा है.
विनय कुमार पांडे ने फर्जी एयर टिकट के मामले में सज़ा को चुनौती देने के लिए अर्ज़ी दाखिल की. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी.
कांग्रेस के पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय उर्फ विन्नू पांडेय और उनके निजी सहायक अरविंद तिवारी उर्फ अरविंद कुमार पर यात्रा भत्ते में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप है. आरोप है कि उन्होंने लोकसभा सदस्य रहते साल 2012 में फर्जी ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास से यात्रा दिखाकर 9 लाख 71 हजार 384 रुपये का भुगतान लिया था.
विनय कुमार पांडेय पर आरोप है कि एक नवंबर से तीन नवंबर 2012 तक सात फर्जी ई-टिकट और बोर्डिंग पास के जरिए दिल्ली से चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली की हवाई यात्रा दिखाते हुए प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए लोकसभा सचिवालय में 9 लाख 71 हजार 384 रुपये का बिल प्रस्तुत कराकर भुगतान करा लिया था.
ये भी देखें

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








