
'फडणवीस मुझे मारने की कोशिश कर रहे...', मराठा आरक्षण के एक्टिविस्ट मनोज जरांगे का बड़ा आरोप
AajTak
जरांगे ने कहा कि कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है और दबाव डाला जा रहा है. इन साजिशों के पीछे डिप्टी सीएम फडणवीस हैं. वह मुझे मारना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सागर बंगले (फडणवीस का मुंबई के मालाबार हिल स्थित आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं.
मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया. जरांगे ने कहा कि फडणवीस मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही कहा कि वह मुंबई स्थित फडणवीस के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. जालना के अंतरवाली सरती में भाषण देते वक्त जारांगे ने फडणवीस के खिलाफ कई आरोप लगाए. हालांकि जारांगे के बयानों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने सिर्फ इतना कहा कि मैंने नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जरांगे ने कहा कि कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है और दबाव डाला जा रहा है. इन साजिशों के पीछे डिप्टी सीएम फडणवीस हैं. वह मुझे मारना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सागर बंगले (फडणवीस का मुंबई के मालाबार हिल स्थित आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं.
जरांगे ने कहा कि वह अकेले ही मुंबई तक मार्च करेंगे और उन्हें समर्थन के लिए बस एक छड़ी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानमंडल में मराठा कोटा विधेयक पारित होने के बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे. जरांगे ने पूछा कि कैसे इन लोगों को अब मेरी गलतियों का एहसास हुआ और वे उनके बारे में बोलने लगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस को यह कतई पसंद नहीं है कि कोई उनसे ज्यादा लोकप्रिय हो. उन्हीं की वजह से मराठा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बावजूद उनके खिलाफ पुलिस शिकायतें दर्ज की गईं. अदालत ने हमें शांतिपूर्वक विरोध करने की इजाजत दी है, फिर पुलिस शिकायतें क्यों दर्ज की गईं.
मनोज जरांगे ने आरोप लगाया कि मैं मराठों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने और कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की अपनी मांग से पीछे नहीं हट रहा हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे सेलाइन के माध्यम से जहर देकर खत्म करने की योजना थी. यह सरकार राजनीतिक चालों के माध्यम से प्रमुख समुदायों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है.
मनोज जरांगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक नितेश राणे ने जारांगे को चेतावनी दी कि उन्हें फडणवीस तक पहुंचने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल दीवार को पार करना होगा, उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता अब एक स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. राणे ने कहा कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए, लेकिन उन्हें फडणवीस के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाने के लिए नीचे नहीं गिरना चाहिए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








