
फडणवीस कैबिनेट का विस्तार 14 दिसंबर को, कई दिग्गजों के कटेंगे नाम, नए चेहरों को मिलेगा मौका!
AajTak
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन गई है और अब मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद चल रही है. जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने के संकेत आ गए हैं. इससे पहले महायुति की प्रचंड जीत के करीब दो हफ्ते बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार का गठन हो गया है और अब कैबिनेट विस्तार की बारी है. लंबे मंथन के बाद बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में मंत्रिमंडल बंटवारे के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है.
महायुति की सरकार में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस हैं. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम हैं. महायुति सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. अब सभी की निगाहें महायुति गठबंधन के कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं.
बीजेपी ने जीती हैं 132 सीटें...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर चुनाव हुए हैं. MVA ने कुल 233 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 132, शिवसेना 57 और एनसीपी ने 41, JSS ने 2 और RSJP ने एक सीट पर जीत हासिल की है.
पोर्टफोलियो बंटवारे पर बन गई बात?
दरअसल, महाराष्ट्र में 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. महायुति सरकार की कोशिश है कि सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल गठन का काम पूरा कर लिया जाए. सूत्रों का कहना है कि महायुति में पावर शेयरिंग पर लंबा मंथन हुआ है और पोर्टफोलियो बंटवारे पर बैलेंस बनाने पर बात बन गई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










