
फडणवीस का आरोप- BJP नेताओं को टारगेट करने की साजिश रच रही उद्धव सरकार, विधानसभा में दिया सबूत
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा में कानून व्यवस्था पर बात रखते हुए फडणवीस ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक पेन ड्राइव सौंपी. उन्होंने दावा किया कि पेन ड्राइव में 125 घंटे की रिकॉर्डिंग है, इसमें पता चलता है कि कैसे पुलिस और सरकार के लोगों द्वारा उन्हें और बीजेपी के अन्य नेताओं को फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है.
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए साजिश रच रही है. इतना ही नहीं फडणवीस ने उद्धव सरकार पर पुलिस विभाग का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया.
महाराष्ट्र विधानसभा में कानून व्यवस्था पर बात रखते हुए फडणवीस ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक पेन ड्राइव सौंपी. उन्होंने दावा किया कि पेन ड्राइव में 125 घंटे की रिकॉर्डिंग है, इसमें पता चलता है कि कैसे पुलिस और सरकार के लोगों द्वारा उन्हें और बीजेपी के अन्य नेताओं को फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है.
मुझे और बीजेपी नेताओं को बनाया गया टारगेट- फडणवीस
उन्होंने कहा, वीडियो में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर प्रवीण चव्हाण ने दावा किया है कि बीजेपी नेता गिरीश महाजन को मकोका के तहत फंसाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर राज्य के डीजीपी तक उच्चस्तरीय बैठकें की गईं. फडणवीस ने कहा, वीडियों में प्रवीण चव्हाण दावा करते दिख रहे हैं कि एनसीपी चीफ शरद पवार फडणवीस और अन्य बीजेपी नेताओं को राजनीतिक तौर पर खत्म करना चाहते हैं और यह काम मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दिया गया है.
फडणवीस के मुताबिक, उनके अलावा महाजन, चंद्रकांत पाटिल, जय कुमार रावल, सुभाष देशमुख, सुधीर मुनगंटीवार भी टारगेट पर हैं. फडणवीस ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. पूर्व सीएम ने कहा, आप बिना सबूत के केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन मैं सबूत देता हूं कि गिरीश महाजन मामले में अपराध पुणे में हुआ था. लेकिन तीन साल बाद पुलिस ने मुक्ताईनगर में मामला दर्ज किया.
'एकनाथ खड़से ने रची गिरीश महाजन को फंसाने की साजिश'

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








