
फटाफट गर्लफ्रेंड बनानी है! डेट पर गई महिला के साथ हुआ ऐसा कि हिल गया दिमाग
AajTak
मेघन जेम्स नाम की महिला जब एक शख्स से पहली बार मिलने के लिए रेस्टोरेंट में गई तो उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसका अनुभव अजीब होने वाला है. उसने वहां दो और महिलाओं को देखा. इसके बाद शख्स ने जो बताया उससे उसके होश ही उड़ गए.
एक समय था जब गली मोहल्लों में लड़के और लड़की की नजरें मिलती और प्यार परवान चढ़ता था. लेकिन आज मोहब्बत भी ऑनलाइन ढूंढी जाती है. लोग इतने प्रैक्टिकल हो गए हैं कि अपने लिए पार्टनर को ढूंढने के लिए डेटिंग वेबसाइट पर जाते हैं और ज्यादा बातचीत या एक दूसरे को समझने की जगह सीधे रिश्ते में आने की जल्दी में रहते हैं. अब लोगों को अलग- अलग लोगों से अलग को समय देकर मिलने में भी कितना आलस आता है इसका एक उदाहरण हाल में देखने को मिला.
न भूल पाने वाली पहली डेट
मेघन जेम्स नाम की महिला ने टिकटॉक के जरिए अपने साथ हुई घटना साझा की. उन्होंने बताया कि जब वे एक शख्स से पहली बार मिलने के लिए डेट पर गई तो उनके साथ जो हुआ वह कभी न भूलने वाला है. मेघन ने अपने वीडियो के कैप्शन ने उस शख्स के लिए लिखा- 'मैथ्यु, अगर तुम सुन रहे हो तो तुम्हें थेरेपी की जरूरत है. तुमसे मिलकर लगता है कि ये जरूरत मुझे भी हो सकती है.'
'सोचा नहीं था कि वह इतना अजीब होगा'
ढाई मिनट की क्लिप में, मेघन ने खुलासा किया कि कैसे ये डेट उनके लिए बेहद खराब अनुभव रही. मेघन ने बताया- एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात मैथ्यू से हुई, लेकिन उसने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इतना अजीब हो सकता है.
'रेस्टोरेंट के बाहर इंतजार कर रहा था'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












