
प्रेग्नेंसी में सेक्स से बच्चे को नहीं होगा नुकसान? एक्ट्रेस Neha Marda के दावे पर भड़के लोग, बोले- पहले रिसर्च करो
AajTak
नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स को लेकर वीडियो शेयर किया है. जिनमें 5 अहम मिथ्स शामिल हैं. नेहा के ये सजेशन लोगों को पसंद नहीं आए, इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स ने नेहा को डॉक्टर्स से कंसल्ट करने को कहा. लोगों को एक्ट्रेस की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की सलाह दी.
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस का इंस्टा अकाउंट उनकी प्रेग्नेंसी फोटोज और वीडियो से भरा हुआ है. कभी वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं तो कभी प्रेग्नेंसी को लेकर रियलिटी और मिथ्स पर बात करती हैं. नेहा ने ऐसा ही एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
नेहा ने शेयर किए प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स नेहा मर्दा ने कॉमन प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स को लेकर वीडियो शेयर किया है. जिनमें 5 अहम मिथ्स शामिल हैं. जैसे प्रेग्नेंसी में चाय/कॉफी नहीं पीनी चाहिए. प्रेग्नेंट लेडी को दो लोगों (मां-बच्चे) का खाना खाना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रैवल नहीं करना चाहिए. प्रेग्नेंट लेडी को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. मॉर्निंग में जी मचलाना, बेचैनी होना या उल्टी होना आम बात है. प्रेग्नेंसी में सेक्स करना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है.
नेहा ने बताए फैक्ट्स इन सभी मिथ्स के नेहा मर्दा ने जवाब भी दिए हैं. नेहा ने कैप्शन लिख इन सभी बातों को झूठ और गलत बताया है. एक्ट्रेस के मुताबिक, कोई भी प्रेग्नेंट लेडी चाय या कॉफी पी सकती है. ओवरईटिंग नहीं करनी चाहिए. इससे आपका वजन बढ़ेगा और बच्चे को गैस की दिक्कत होगी. प्रेग्नेंट लेडी आराम से इस फेज में ट्रैवल कर सकती है. प्रेग्नेंट लेडी को एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ना चाहिए. सुबह उठते ही बेचैनी होना आम बात नहीं, Nausea कभी भी और किसी भी समय हो सकता है.
लोगों ने किया ट्रोल नेहा के ये सजेशन लोगों को पसंद नहीं आए हैं, इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स ने नेहा को अपने डॉक्टर्स से कंसल्ट करने को कहा है. साथ ही लोगों को चेतावनी दी है कि एक्ट्रेस की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, इससे बच्चे और मदर की हेल्थ रिस्क में आ सकती है. यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में सेक्स सेफ नहीं, प्लीज अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें और ऐसी चीजों की जब तक नॉलेज ना हो शेयर न करें. शख्स ने लिखा- ये बातें मिथ नहीं हैं. हर प्रेग्नेंसी अलग होती है. तो वो करें जो डॉक्टर कहे. यूजर्स ने एक्ट्रेस को रिसर्च करने की हिदायत दी है. प्रेग्नेंसी से जुड़ी इन बातों को मिथ बताने पर लोग नाराज हैं.
नेहा मर्दा ने साल 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान से शादी की. उन्होंने अरेंज्ड मैरिज की. नवंबर में नेहा ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है. नेहा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं. फैंस को इंतजार है कब नेहा के घर किलकारी गूंजेगी.
नेहा के प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स को आप कितना सही मानते हैं?

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











