
प्रेग्नेंसी में फोटोशूट: किसी को लगा Cool, किसी के आड़े आए उसूल
AajTak
वो जमाना भी था जब प्रेग्नेंसी के दौर में अगर घर में बड़ी-बूढ़ी औरतें होतीं तो गर्भकाल में कुछ दिन भले आराम मिल जाता. इसके बाद फिर वही जिम्मेदारियां. प्रेग्नेंसी के दौर में यह जरूर होता था कि वो जितने दिन गुंजाइश हो, अपना पेट छिपाती थीं. इसके पीछे जादू-टोना, नजर लगना जैसी सोच रहती थी.
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब माता-पिता बन गए हैं. दीपिका ने पिछले दिनों एक बच्ची को जन्म दिया. बेटी के जन्म से पहले दीपिका के प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल रहीं जिनमें अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया. दीपिका से पहले तमाम अभिनेत्रियां ऐसा फोटोशूट कराती रही हैं. बॉलीवुड से शुरू हुआ ये चलन अब आम महिलाओं के बीच भी चर्चा का विषय है. एक समय जहां गर्भवती स्त्रियां प्रसव तक अपना पेट छुपाए रखने को मजबूर थीं वहां बदलाव दिख रहा है.
इस बदलाव को परखने-समझने के लिए हमने समाज के अलग-अलग वर्गों की महिलाओं से उनका नजरिया जाना. बातचीत में सामने आया कि बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों की छात्राओं से ज्यादा गरीब वर्ग की महिलाएं इस नए बदलाव को सराहती हैं. भले ही वो कम कपड़ों में फोटोशूट को सही न मानें लेकिन शहरी लाइफ में गर्भकाल में सजने-संवरने और प्रेग्नेंसी के दौरान पति-ससुराल के सपोर्टिव रवैये से वे बेहद खुश नजर आती हैं.
‘अब भी मजबूरी है पेट छिपाए रखना’
ग्रामीण अंचल में प्रेग्नेंसी हमेशा से महिलाओं की अनकही जिम्मेदारी रही. इनके गर्भवती होने की खबर परिवार से कभी बाहर नहीं गई, न इनका डाइट चार्ट बदला और न काम को लेकर कोई रवायत बदली. ये बिना मेटरनिटी लीव के बस काम करती रहीं. अगर घर में बड़ी-बूढ़ी औरतें होतीं तो इन्हें कुछ दिन भले आराम मिल जाता. इसके बाद फिर वही जिम्मेदारियां. प्रेग्नेंसी के दौर में यह जरूर होता था कि वो जितने दिन गुंजाइश हो, अपना पेट छिपाती थीं. इसके पीछे जादू-टोना, नजर लगना जैसी सोच रहती थी.
यूपी के एटा जिले की रहने वाली लता 30 साल की शादीशुदा जीवन में चार बच्चों की मां बन चुकी हैं. लता कहती हैं कि हमने प्रेग्नेंसी में फोटो तो दूर की बात, कभी एक्स रे-अल्ट्रा साउंड तक नहीं कराया. न कभी कोई दवा खाई और न कभी अस्पताल का मुंह देखा. चारों बच्चे घर में हो गए. सात महीने तक तो कोई जान ही नहीं पाता था कि मैं पेट से हूं. अब देख रहे हैं कि लड़कियां फोटो करा रही हैं और वायरल हो रही हैं.
'फोटो ठीक, लेकिन उसे सबको दिखाना नहीं चाहिए'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











