
प्रियंका चोपड़ा ने कड़ाके की ठंड में बर्फ के पानी में डुबाया फेस, इससे चेहरे पर क्या पड़ेगा असर?
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है, उन्होंने अपना 'आइस फेस डंक' रूटीन शेयर किया है. फिलहाल यह सेलेब्स के काफी ट्रेंड कर रह है, जिससे चेहरे पर निखार आता है. हालांकि, यह सर्दियों में ड्राई स्किन और साइनस के मरीजों के लिए इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.
Priyanka Chopra's beauty secrets: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं. देसी गर्ल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो जानी जाती ही हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं. 43 साल की उम्र में प्रियंका का स्किन आज भी ग्लोइंग है, उम्र का असर उनके चेहरे पर बिल्कुल नजर नहीं आता है. एक्ट्रेस हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस डाइट के साथ अपनी स्किन का भी खास ख्याल रखती हैं और इसके लिए वो विदेश में भी देसी नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं. प्रियंका ने एक बार फिर अपने चेहरे की निखार का राज लोगों के साथ शेयर किया है.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने तमाम फैंस को अपनी स्किनकेयर रूटीन की एक छोटी-सी झलक दिखाई. वायरल हो रहे वीडियो में देसी गर्ल फेशियल कोल्ड प्लंज करती नजर आ रही है, वो एक बर्फ के पानी के कटोरे में धीरे-धीरे अपना चेहरा डुबाती हैं और इस दौरान वो पानी के अंदर सांस लेने के लिए 'द फेसटब' नाम के खास इक्विपमेंट का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वो अपने मुंह के अंदर लगाती हैं और तेज सांस अंदर खींचती है, उसके बाद ही वो पानी के अंदर अपना फेस डुबाती हैं.
प्रियंका ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स कोल्ड फेशियल प्लंज का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह कुछ समय से काफी ट्रेंड में भी बना हुआ है. मगर क्या आप जानते हैं कि इससे हमारे चेहरे पर क्या असर पड़ता है, जिस वजह से सेलेब्स के बीच इसका क्रेज काफी ज्यादा है.
सूजन और पफीनेस कम होती है
ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है, जिससे आंखों के नीचे की सूजन और चेहरे की पफीनेस कम होती है. चेहरे की सूजन को कम करने में ठंडा पानी बहुत असरदार होता है इसिलए लोग इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं.
स्किन टाइट और फ्रेश दिखती है

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











