
प्रशांत किशोर भले ही अल्लाह का हवाला दें, लेकिन मुस्लिम समुदाय उन्हें क्यों सपोर्ट करे?
AajTak
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय को अपने पाले में मिलाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. बिहार बदलाव इजलास के आयोजन का मकसद भी यही है. लेकिन, सवाल है कि क्या मुस्लिम वोटर अल्लाह के नाम पर वोट देने के उनके अंदाज को सपोर्ट भी करेंगे?
बिहार के मुस्लिम वोटर पर शुरू से ही प्रशांत किशोर की नजर टिकी है. सवाल जवाब वाले लहजे में वो कहते भी रहे हैं कि विधानसभा में कम से कम 40 मुस्लिम विधायक होने चाहिए. एक हालिया इंटरव्यू में प्रशांत किशोर कहते हैं, 'मुसलमानों से दो वादे किए थे. एक, आपकी आबादी के हिसाब से 36 से 40 सीट मिलनी चाहिए. दो, जहां पर भी मौजूदा मुस्लिम विधायक हैं, वहां पर जन सुराज मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेगा. और उसी हिसाब से जन सुराज पार्टी ने भी सीटों का चयन किया है.'
महीना भर से प्रशांत किशोर मुस्लिम आबादी बहुल इलाकों में भी बदलाव की मुहिम चला रहे हैं. मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में जन सुराज के कार्यक्रम का नाम होता है, बिहार बदलाव इजलास. और ऐसे कार्यक्रमों में प्रशांत किशोर मुस्लिम समुदाय ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको अल्लाह के अलावा किसी से डरने की जरूरत क्यों पड़ती है?
और उसी क्रम में प्रशांत किशोर बिहार के सीमांचल में मुस्लिम समुदाय के लोगों को सलाह देते हैं, 'भाजपा से मत डरिए, ऊपर अल्लाह से डरिए, अपने बच्चों की चिंता कीजिए.'
मुस्लिम समुदाय से वोट मांगने का ये नया तरीका है
प्रशांत किशोर कटिहार पहुंचे थे. सीमांचल के मुस्लिम समुदाय से अपील भरे अंदाज में प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय को सलाह दी, 'भाजपा से नहीं, अल्लाह से डरिए... और हक का साथ दीजिए. लालटेन में किरासन तेल बन जलते रहेंगे, तो लालू जी के घर रोशनी होगी, लेकिन आपके बच्चों का भविष्य अंधेरे में ही रहेगा.'
जन सुराज मुहिम में पूरे वक्त प्रशांत किशोर का शिक्षा पर जोर देखा गया है. हो सकता है, ये तेजस्वी यादव को निशाने पर लेने के लिए भी हो. वो घूम घूम कर तेजस्वी यादव को नौवीं फेल बताते रहे हैं. और लोगों से कहते हैं कि वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए उनकी शिक्षा पर ध्यान दें.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







