
प्रशांत किशोर को जेडीयू से जुड़ी भविष्यवाणी के कारण कहीं राजनीति छोड़नी तो नहीं पड़ेगी?
AajTak
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू को लेकर भविष्यवाणी की है, और कहा है कि अगर उनका आकलन गलत साबित हुआ तो वो राजनीति छोड़ देंगे - क्या बिहार और बंगाल के राजनीतिक समीकरण उनको एक जैसे लगते हैं?
हर चुनाव में नतीजे आने तक तमाम तरह के दावे किये जाते रहे हैं. नतीजे आने के बाद उनकी चर्चा की भी जरूरत कम ही पड़ती है. ज्यादातर दावे फुस्स हो चुके होते हैं.
बिहार चुनाव को लेकर भी प्रशांत किशोर ने एक बार फिर वैसा ही दावा किया है, जैसा 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर किया था - और ये भी कहा है कि अगर उनकी भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई तो वो राजनीति छोड़ देंगे.
ऐसे दावे अरविंद केजरीवाल भी करते रहे हैं. अरविंद केजरीवाल तो लाइव टीवी पर इंटरव्यू के दौरान लिखकर भी दे देते हैं, और बाकायदा नीचे दस्तखत भी करते हैं. बिहार में प्रशांत किशोर की राजनीति को भी अरविंद केजरीवाल से मिलती जुलती लाइन पर ही देखा जा रहा है. हालांकि, दोनों में काफी फर्क भी है.
प्रशांत किशोर ने बिहार में जेडीयू को मिलने वाली संभावित सीटों को लेकर दावा किया है. एक दावा अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के विसावदर उपचुनाव के दौरान भी किया था. वैसे जिस तरह का दावा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उसकी मियाद अभी पूरी नहीं हुई है.
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि अगर बीजेपी ने बाकियों की तरह आम आदमी पार्टी विधायक गोपाल इटालिया को भी अपने पाले में ले लिया, तो वो राजनीति छोड़ देंगे. प्रशांत किशोर के दावे की समय सीमा बिहार चुनाव के नतीजे आने तक ही है.
क्या है प्रशांत किशोर का नया चुनावी दावा

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






