
प्रशांत किशोर का अनशन खत्म और सत्याग्रह शुरू, गांधी से गंगा तक क्या खोया क्या पाया?
AajTak
करीब दो हफ्ते चले प्रशांत किशोर के आमरण अनशन की छोटी सी अवधि में उनके कई रंग देखने को मिले हैं - और इस दौरान जनसुराज पार्टी की आगे की राजनीतिक लाइन की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.
प्रशांत किशोर का आमरण अनशन खत्म हो गया है. अब वो जनसुराज आश्रम में सत्याग्रह कर रहे हैं. ऐसा संकेत मिला है कि साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव तक आश्रम से ही वो अपनी सारी राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करेंगे.
गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन शुरू करने वाले प्रशांत किशोर ने गंगा में डूबकी लगाई, और फिर आश्रम में हवन के साथ अपने अनशन को पूर्णाहूति दी - प्रशांत किशोर की ये अदा जनसुराज पार्टी की भविष्य की राजनीतिक लाइन की तस्वीर काफी हद तक साफ कर देती है.
फिर भी, पहले ये देखना होगा कि गांधी से गंगा तक के अपने हालिया राजनीतिक सफर में प्रशांत किशोर ने क्या पाया और क्या खोया है?
गंगा में डूबकी, हवन और अनशन खत्म
2 जनवरी को पटना के गांधी मैदान से आमरण अनशन शुरू करने वाले प्रशांत किशोर ने 16 जनवरी को गंगा में डूबकी लगाकर अपना अनशन तोड़ दिया. BPSC परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के हाथ से केला खाने और जूस पीकर अनशन खत्म करने से पहले प्रशांत किशोर ने गंगा किनारे बने अपने नये नवेले आश्रम में हवन भी किया, जहां जय बिहार और भारत माता की जय के नारे लगाये जा रहे थे.
प्रशांत किशोर का नया कैंप ऑफिस जिसे आश्रम नाम दिया गया है, अभी निर्माणाधीन है. जनसुराज की तरफ से गंगा किनारे निजी जमीन पर प्रशांत किशोर के लिए कैंप ऑफिस बनना शुरू हुआ, तो प्रशासन ने रोक लगा दी. लेकिन, बाद में अस्थाई कैंप बनाने की अनुमति दे दी गई. बताया गया है कि प्रशासन की अनुमति और जमीन मालिक को किराया देने के बाद - मौजूदा व्यवस्था से पीड़ित लोगों के लिए ये आश्रम को बनवाया जा रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







