
प्रयागराज हिंसा: जावेद पंप की पत्नी की याचिका पर 27 जून को सुनवाई, मकान ढहाने वालों पर कार्रवाई की मांग
AajTak
10 जून को शहर के अटाला इलाके में हुए बवाल और पथराव के मामले में पुलिस अब तक 97 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनमें से 10 बंदियों को दूसरे जनपदों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. इनमें बड़ी मस्जिद का इमाम भी शामिल है.
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप की पत्नी की याचिका पर 27 जून को सुनवाई करेगा. जावेद की पत्नी परवीन फातिमा और बेटी सुमैय्या फातिमा ने 21 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. बुलडोजरों के जरिए मकान गिराए जाने की कार्रवाई के खिलाफ यह याचिका दाखिल की गई है. उन्होंने मुआवजा दिए जाने और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश देने की भी मांग की है.
मालूम हो कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में जमकर बवाल और आगजनी के साथ पत्थरबाजी हुई थी, जिसका आरोप करैली के रहने वाले जावेद पम्प पर लगा और उसे बवाल का मास्टर माइंड बताया गया था. पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक मैसेज मिले और घर से असलहे समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे. इसके बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उसके घर को ढहा दिया था.
सरकारी आवास देने की लगाई गुहार
परवीन फातिमा और उनकी बेटी सुमैया फातिमा की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका में कहा गया है कि ये मकान जावेद के नाम नहीं बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है. मकान को परवीन की मां ने उपहार में दिया था, जिसका नगर निगम और राजस्व के दस्तावेजों में याची का नाम दर्ज है.
मगर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बिना जाने परवीन के पति के नाम 11 जून की रात में घर पर नोटिस लगा दिया और परिवार का पक्ष जाने बिना 12 जून को मकान को अवैध तरीके से जमींदोज कर दिया गया. उन्होंने दोबारा मकान बनने तक सरकारी आवास दिए जाने की भी गुहार लगाई है.
याची ने की नुकसान की भरपाई की मांग

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








