
प्रयागराज: दागी पुलिसकर्मियों पर SSP का एक्शन, 131 दिन में 132 को किया लाइन हाजिर-सस्पेंड
AajTak
UP News: यूपी कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में शुमार अजय कुमार को योगी सरकार ने 4 जनवरी 2022 को प्रयागराज जिले की कमान सौंपी थी. 6 जनवरी को जिले की कमान संभालने के बाद एसएसपी अजय कुमार जिले की कानून व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं.
UP News: प्रयागराज जिले के एसएसपी अजय कुमार दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहे हैं. उन्होंने अपने 5 महीने के कार्यकाल में अबतक 132 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर और सस्पेंड किया है. ऐसा कर उन्होंने 131 दिन के अपने कार्यकाल में 132 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
एसएसपी अजय कुमार ने 6 जनवरी से 18 मई तक 4 इंस्पेक्टर, 23 सब इंस्पेक्टर, 1 हेड कॉन्स्टेबल और 16 कॉन्स्टेबल को मिलाकर कुल 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है जबकि 7 इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों, 28 सब इंस्पेक्टरों, 16 हेड कॉन्स्टेबलों और 36 कॉन्स्टेबलों के साथ ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सस्पेंड किया है. कुल 89 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं. एसएसपी ने सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी बैठा दी है.
एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों को सरकारी कार्यों में जान-बूझकर लापरवाही बरतने, आदेशों की अवहेलना और जनता के साथ खराब व्यवहार करने के मामले में लाइन हाजिर और सस्पेंड किए गए हैं. उनकी ओर से जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि अगर भ्रष्टाचारियों, कदाचारियों, अपराधियों, दबंगों, जुआरियों, सट्टेबाजों, और दलालों से उनकी मिलीभगत और सांठगांठ की कोई जानकारी मिलेगी तो बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यूपी कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में शुमार अजय कुमार को योगी सरकार ने इसी साल 4 जनवरी को प्रयागराज जिले की कमान सौंपी थी. 6 जनवरी को जिले की कमान संभालने के बाद एसएसपी अजय कुमार जिले की कानून व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं. वह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वह हरदोई में एसपी के पद पर तैनात थे.
खाड़ी देशों में इंजीनियर रह चुके अजय कुमार दुबई में एक साल काम करने के बाद स्वदेश आ गए थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी. अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने सिविल सर्विसेज् एग्जाम में 108वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की थी. प्रयागराज में बतौर कप्तान 5 माह के कार्यकाल में एसएसपी अजय कुमार को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है. जिले में गंगा पार और यमुना पार इलाके में कई आपराधिक घटनाएं भी हुईं. सबसे बड़ी घटना 16 अप्रैल को नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या हुई थी. इसके एक हफ्ते बाद ही 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में भी एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी.
हालांकि, बेहद कम समय में एसएसपी अजय कुमार ने इन दोनों घटनाओं को वर्कआउट कर लिया. सामूहिक हत्याकांड मामले में बिहार के खरवार गैंग के अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा. वहीं, 12 मई को एक होटल से सगाई समारोह के दौरान लाखों की हुई चोरी का भी एसएसपी ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के इस मामले में जैकी गैंग के 5 सदस्यों को अरेस्ट किया. चोरी का लगभग पूरा माल भी बरामद कर लिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








