
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में आज से लग जाएंगे एसी थ्री इकोनॉमी कोच
ABP News
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन आज से एसी थ्री इकोनॉमी कोच के साथ पटरियों पर दौड़ेगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन में दो कोच जोड़े गए हैं.
नई दिल्लीः प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन आज से एसी थ्री इकोनॉमी कोच से लैस हो जाएगी. इस ट्रेन में रेलवे की ओर से स्लीपर के दो कोच हटाकर एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगाए गए हैं. प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसे इकोनॉमी कोच से लैस किया गया है. कोच के संबंध में प्रयागराज जंक्शन जोन के सीपीआरओ ने कई बातें साझा की. प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के बाद लोकमान्य तिलक-कोचूवेली, विशाखापट्टनम-अमृतसर और लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे. एसी थ्री इकोनॉमी कोच का मकसद है यात्रियों को कम किराए में एसी कोच की यात्रा करवना.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












