
प्रयागराज: अतीक की पिस्टल से हुआ था उमेश पाल का मर्डर, फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा
AajTak
गैंगस्टर अतीक अहमद की पिस्टल से ही उमेश पाल की हत्या हुई थी. इस बात का खुलासा एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद हुआ. अतीक और अशरफ को रिमांड पर लेकर पुलिस ने कसारी मसारी में नाटे तिराहे के पास दबिश दी थी. खंडहर नुमा मकान में छुपा कर रखी गई कोल्ट पिस्टल वहीं से बरामद की गई थी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश पाल और दोनों सरकारी गनर अतीक अहमद की ही पिस्टल से मारे गए थे. उमेश पाल के शरीर में फंसी गोलियों और घटनास्थल से बरामद खोखों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब एफएसएल की इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ऑटो कोल्ट पिस्टल से ही उमेश पाल की हत्या की गई थी.
यह पिस्टल अतीक का बेटा असद चला रहा था. जानकारी के मुताबिक, अतीक और अशरफ को रिमांड पर लेकर पुलिस ने कसारी मसारी में नाटे तिराहे के पास दबिश दी थी. खंडहर नुमा मकान में छुपा कर रखी गई कोल्ट पिस्टल वहीं से बरामद की गई थी. इसकी एफएसएल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे साफ हो गया है कि उसी पिस्टल से चली गोलियां उमेश पाल और दोनों सरकारी गनर को लगी थीं.
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने 32 बोर की पिस्टल से उमेश पाल को पहली गोली मारी थी. बता दें, विजय चौधरी एनकाउंटर में मारा गया था. पुलिस को उसके पास से पिस्टल बरामद हुई थी. उस पिस्टल को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था. एफएसएल लैब ने रिपोर्ट दी है कि विजय के पास से बरामद पिस्टल से ही उमेश पाल की गर्दन और अन्य जगहों पर गोली लगी थी. वहीं, अरबाज के पास से बरामद पिस्टल से भी उमेश और गनर पर फायरिंग की पुष्टि हुई है.
FSL रिपोर्ट मानी जाती है अहम
बता दें, शूटर्स को सजा दिलाने के लिए एफएसएल की रिपोर्ट सबसे अहम मानी जाती है. हालांकि, उमेश पाल शूटआउट केस में अब तक अतीक के बेटे असद समेत चार आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. वहीं, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई थी. जबकि, 5-5 लाख के तीन इनामी शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार हैं. केस में नामजद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार है.
उमेश पाल शूटआउट केस में फरार शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित है. केस में कई अन्य आरोपी भी वांटेड हैं जिनकी तलाश हो रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










