
प्रयागराजः UPTET-2021 में सफल अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें वजह
AajTak
इलाहाबद हाईकोर्ट ने UPTET 2021 के सफल अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगाई है. इसके साथ ही सरकार से जवाब मांगा गया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPTET-2021 को लेकर बड़ा फैसला दिया है. बता दें कि कोर्ट ने UPTET 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक UPTET प्राइमरी लेवल में बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को अयोग्य करार देने की मांग को लेकर याचिका में दाखिल की गई है.
बता दें कि सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक के साथ ही हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को प्राइमरी लेवल में असिस्टेंट टीचर के रूप में नियुक्ति को लेकर रोक लगाई थी. इसी आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
16 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी. बता दें कि 23 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी 2021 आयोजित हुई थी. इसका परिणाम 08 अप्रैल को जारी हुआ था.
जानकारी के मुताबिक प्रतीक मिश्रा और अन्य लोगों की ओर से याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ की सिंगल बेंच ने आदेश दिया है.
इससे पहले सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 20 हजार अभ्यर्थियों का यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट जारी नहीं किया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिगंल बेंच के आदेश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इन अभ्यर्थियों को टीईटी परीक्षा में शामिल कर लिया था, लेकिन इनका रिजल्ट रोक लिया गया था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








