
'प्रधानमंत्री Lucknow गए लेकिन Lakhimpur नहीं", Rahul Gandhi का PM Modi पर वार
AajTak
लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद का विवाद अबतक शांत नहीं हुआ है. बुधवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि किसानों को जीप से कुचला जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है, इस घटना में एक केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे का नाम सामने आ रहा है. प्रधानमंत्री लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं गए. यह किसानों पर सुनियोजित हमला है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका को नजरबंद किया गया है, लेकिन यह किसानों से जुड़ा मामला है. देखिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










