
प्रदूषण से गैस चैंबर बने दिल्ली-NCR में अब वायरस भी फैला, 75% घरों में कोई न कोई बीमार, सर्वे ने चौंकाया
AajTak
दिल्ली NCR की हवा इन दिनों जहर बन चुकी है. ऊपर से वायरल बीमारियों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. एक ताजा सर्वे के मुताबिक हर चार में से तीन घरों में कोई न कोई बीमार है. डॉक्टरों का कहना है कि H3N2 जैसे वायरस और बढ़ते प्रदूषण का डबल अटैक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. लोगों में दिख रहे ये लक्षण हैं खतरनाक.
दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से परेशान लोगों पर वायरस का हमला कहर बनकर टूट रहा है. एक ताजा सर्वे के मुताबिक राजधानी के 75% घरों में कम से कम एक व्यक्ति बीमार है. इसकी वजह जहरीली हवा और वायरल इंफेक्शन का कॉम्बो अटैक है.
सितंबर में 56%, अब 75% घर बीमार
कम्युनिटी प्लेटफॉर्म LocalCircles के सर्वे में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से 15,000 से ज्यादा लोगों की राय ली गई. सितंबर के आखिर में 56% घरों में बीमार लोग थे लेकिन अक्टूबर के अंत तक ये आंकड़ा 75% तक पहुंच गया.
डॉक्टरों के मुताबिक इस समय दिल्ली में H3N2 इन्फ्लुएंजा और दूसरे वायरल इंफेक्शन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द और थकान आम लक्षण हैं. मरीजों का कहना है कि इस बार ठीक होने में 10 दिन या उससे ज्यादा लग रहे हैं. सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
धुंध के साथ हवा में जहर भी
त्योहारों के बाद दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई है.AQI (एयर क्वालिटी इनडेक्स) 400 से 500 के बीच झूल रहा है.पराली जलना, पटाखों का धुआं और लोकल प्रदूषण ये तीनों मिलकर हवा को और खराब कर रहे हैं. PM2.5 का स्तर 350 µg/m³ तक पहुंच गया है जो WHO की सुरक्षित सीमा से 10 गुना ज्यादा है. यानी अब हर सांस के साथ शरीर में जहर प्रवेश कर रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










