
प्रणब मुखर्जी ने शेख हसीना के लिए तैयार रखा था विमान, 2009 के विद्रोह में भारत ने बचाई बांग्लादेशी PM की कुर्सी
AajTak
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद वह देश छोड़ कर निकल गई हैं. अभी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां जाएंगी या कहां जा रही हैं, लेकिन बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है. यह पहली बार नहीं है जब शेख हसीना पर मुसीबत आई है, आइए जानते हैं 2009 का वो विद्रोह जिसमें भारत ने बचाई थी उनकी कुर्सी.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी कुर्सी छोड़ने के साथ ही देश भी छोड़ना पड़ा है. पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वह चॉपर में सवार होकर ढाका से निकलीं. वह कहां गई हैं या कहां जा रही हैं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. भारत बांग्लादेश का सबसे करीबी सहयोगी रहा है. शेख हसीना के इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं 2009 का वो विद्रोह, जब भारत ने हसीना की कुर्सी बचाई थी.
फरवरी 2009 में, बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) ने विद्रोह कर दिया था. इस दौरान बड़ी संख्या में बड़े सैन्य अधिकारियों, उनके परिवारों की हत्या कर दी गई थी. यह बांग्लादेश के इतिहास में सैन्य अधिकारियों के सबसे बुरे नरसंहार में से एक साबित हुआ. हसीना तब दो महीने पहले ही देश की प्रधानमंत्री बनी थीं और रक्षा विभाग भी उन्होंने अपने हाथ में रखा था. जब उन्हें खतरा महसूस हुआ तो उन्होंने भारत को याद किया. उनकी कुर्सी बची और 2009 से ही वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं.
यह भी पढ़ें: शेख हसीना का भारत में रहना बांग्लादेश में भड़काएगा एंटी इंडिया सेंटिमेंट! जानें क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट
भारत ने जब बचाई शेख हसीना की कुर्सी
जैसे-जैसे विद्रोह बढ़ता गया और हिंसा बढ़ती गई, शेख हसीना ने भारत से मदद मांगी. उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से बात की. हसीना की मदद की गुहार पर विदेश मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी ने उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया. जानकारी मिलने के तुरंत बाद विदेश सचिव रहे शिवशंकर मेनन ने अमेरिका से लेकर ब्रिटेन, जापान और चीन तक से बात की और शेख हसीना की मुश्किलों पर चर्चा की.
शेख हसीना की तत्काल मदद की गुहार के बाद भारत ने पैराशूट रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के पैराट्रूपर्स सहित सैन्य संसाधन तैयार किए. बांग्लादेश में संभावित लैंडिंग के लिए भारतीय सैनिकों को तैयार करने के आदेश जारी किए गए, जिसमें प्रमुख स्थानों पर पैराट्रूपर्स तैनात किए गए. भारतीय जवानों को ढाका एयरपोर्ट और तब पीएम रहीं हसीना की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










