
प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल: SIT का निर्देश, लोग मोबाइल से डिलीट करें वीडियो, नहीं तो होगी कार्रवाई
AajTak
गूगल ट्रेंड्स के डेटा के मुताबिक, लोग अपने मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर प्रज्वल रेवन्ना के वीडियोज सर्च कर रहे हैं. बीते एक हफ्ते में गूगल पर 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियोज', 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियो', 'रेवन्ना वीडियो' और 'रेवन्ना सेक्स' सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड में से एक हैं.
प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल के वीडियो से जुड़े मामले में SIT ने निर्देश जारी किया है. SIT ने कहा कि जिन लोगों के मोबाइल या डिवाइस में सेक्सुअल क्राइम को दिखाते प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो/फोटो/ऑडियो हैं वो अपने फोन से डिलीट कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो मालूम हो कि प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल से जुड़े वीडियो ऑनलाइन सर्च हो रहे हैं. आलम ये है कि लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के बजाए रेवन्ना के सेक्स वीडियो ज्यादा सर्च कर रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स और X के डेटा के मुताबिक, लोग लोकसभा चुनाव के बजाए रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल से जुड़े वीडियो को ज्यादा सर्च कर रहे हैं. इन वीडियोज में रेवन्ना को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है.
गूगल ट्रेंड्स के डेटा के मुताबिक, लोग अपने मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर प्रज्वल रेवन्ना के वीडियोज सर्च कर रहे हैं. बीते एक हफ्ते में गूगल पर 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियोज', 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियो', 'रेवन्ना वीडियो' और 'रेवन्ना सेक्स' सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड में से एक हैं.
26 अप्रैल से दो मई के बीच 'प्रज्वल रेवन्ना पोर्न', 'प्रज्वल रेवन्ना XXX वीडियो', 'प्रज्वल रेवन्ना वायरल वीडियोज', 'प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल वीडियोज', 'प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो डाउनलोड', 'प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो' और 'प्रज्वल रेवन्ना वायरल सेक्स वीडियो' जैसे कीवर्ड भारी संख्या में जेनरेट हुए हैं. कई यूजर्स ऐसे हैं, जो इन वीडियो के लिंक की खोजबीन में इन्हें अपनी डिवाइस में डाउनलोड करते हैं और फिर उन्हें टीयरबॉक्स पर देखते हैं. बता दें कि ये ऐप पोर्न शेयर करने के लिए तेजी से पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है.
कहां-कहां ज्यादा देखे जा रहे ये वीडियो? डेटा से पता चलता है कि प्रज्वल रेवन्ना के इन कथित सेक्स वीडियो को सबसे ज्यादा कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, मिजोरम, नगालैंड, आंध्र प्रदेश और बिहार में सर्च किए गए.
गूगल डेटा से पता चला है कि रेवन्ना के वीडियो को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कीवर्ड 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियोज' है. प्रज्वल रेवन्ना कीवर्ड की 'लोकसभा चुनाव 2024', 'नरेंद्र मोदी' और 'राहुल गांधी' जैसे टर्म से तुलना की गई. इससे पता चला कि 28 अप्रैल से दो मई के बीच गूगल और X पर 'लोकसभा चुनाव 2024' की तुलना में 'प्रज्वल रेवन्ना वीडियोज' ज्यादा चर्चा में रहा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








