
प्यार में विदेश छोड़ बिहार पहुंची जर्मन लड़की, नवादा के युवक से रचाई शादी, कुछ ऐसी है लव स्टोरी...
AajTak
जर्मन महिला से शादी रचाने वाले सत्येंद्र ने बताया कि वह कैंसर पर शोध करने के लिए स्वीडन गए थे. उन्होंने कहा, ''हम वहां स्किन कैंसर पर शोध कर रहे थे. जबकि लारिसा प्रोस्टेट कैंसर पर रिसर्च कर रही थी. इसी दौरान 2019 में हम करीब आए. हमारे बीच बातें शुरू हुईं और फिर प्यार हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो हमने शादी करने का मन बनाया. बीच में कोरोना काल के चलते थोड़ी देर हुई. जब हालात सामान्य हुए तो हमने शादी कर ली.''
जर्मनी की रिसर्च स्कॉलर लारिसा बेल्ज ने अपने बिहारी प्रेमी सत्येंद्र कुमार के साथ हिंदू विधि-विधान के साथ शादी रचाई. इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चे हो रहे हैं. सत्येंद्र कुमार नरहट प्रखंड के बेरोटा गांव के रहने वाले हैं. वहीं, लारिसा जर्मनी की रहने वाली हैं. दोनों स्वीडन में साथ-साथ रिसर्च कर रहे थे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









