
प्यार क्या होता है... महिला IAS ने शेयर किया इमोशनल वीडियो तो आने लगे ऐसे कमेंट
AajTak
अपने ट्वीट में महिला IAS ने एक बुजुर्ग कपल का वीडियो शेयर कर प्यार को परिभाषित किया है. IAS के ट्वीट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. अधिकांश लोगों ने वीडियो को इमोशनल बताया है.
सोशल मीडिया पर महिला आईएएस ऑफिसर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने एक बुजुर्ग कपल का वीडियो शेयर कर प्यार को परिभाषित किया है. IAS के ट्वीट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. अधिकांश लोगों ने वीडियो को इमोशनल बताया है.
ट्विटर पर वीडियो शेयर करने वाली महिला IAS का नाम डॉ सुमिता मिश्रा है. वह हरियाणा Agriculture & Farmers Welfare की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरमैन हैं.
सुमिता मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कोई पूछे कि प्यार क्या होता है तो बता देना प्यार इस उम्र में और यह होता है.'
कोई पूछे कि प्यार क्या होता है तो बता देना प्यार इस उम्र में और यह होता है॥ pic.twitter.com/gOgFaqfJqp
दरअसल, वीडियो में एक बुजुर्ग कपल को जमीन पर बैठे दिखाया गया है, जिसमें महिला अपने लड़खड़ाते हाथों से पुरुष को खाना खिला रही है. उम्र के इस पड़ाव में दोनों के बीच प्यार देखने वाला है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'एक प्यार का नगमा है...' सॉन्ग चल रहा है.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










