
'पोस्टर लगाने पर तो अंग्रेजों ने भी किसी के खिलाफ FIR नहीं की', जंतर-मंतर से केजरीवाल ने क्यों कही ये बात?
AajTak
आम आदमी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों की तौयारियों को लेकर बिगुल फूंक दिया है. आम आदमी पार्टी आज आगामी चुनाव को देखते हुए जंतर-मंतर से 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' कैंपेन लॉन्च करने जा रही है. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे.
दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगाने पर FIR और 6 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने पर तो अंग्रेजों ने भी किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था. उन्होंने मंच से गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें रिहा किया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ खूब पोस्टर चिपकाये थे, लेकिन FIR नहीं हुईं. देश में महिला के साथ गलत हो जाए तो FIR दर्ज करने में नानी याद आ जाती है, लेकिन एक पोस्टर के लिए 24 घंटे में 138 FIR दर्ज हो गयीं. क्या प्रधानमंत्री की तबियत ठीक है?
केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को दूसरी पार्टियों के भ्रष्टाचार से नफरत है, उनका कहना है कि जिसे भी गड़बड़ी करनी है, वह बीजेपी में रहकर करे.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर से 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' कैंपेन लॉन्च किया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में सबको पोस्टर लगाने का हक है.
उन्होंने आगे कहा कि देश में बदलाव और क्रांति की खुशबू फैल रही है. दिल्ली के आंदोलन की गूंज पंजाब में पहुंची है. पंजाब में ईमानदारी का दही जमाया गया है. प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रेल के डिब्बे में चाय बेचते थे, अब रेल के डिब्बे ही बेच दी है. देश सेल पर लगा रखा है.
भगवंत मान ने कहा कि इसी जंतर-मंतर पर चंद देश प्रेमी लोगों को इकट्ठा किया गया था और काफिला बढ़ता गय. हमें स्कूल अस्पताल बनाने आते हैं, हम नफरत की बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फाइलों पर पढ़कर तो साइन करें, हमारे वाले (केजरीवाल) तो IRS हैं. पीएम तो आज हर जगह अपनी फोटो देखना चाहते हैं, यह एक साइकोलॉजिकल सिकनेस है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










