
पोर्नोग्राफी केस: Raj Kundra के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, शर्लिन चोपड़ा के बयान से बढ़ेंगी मुश्किलें
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को दिए अपने बयान में, शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने 'द शर्लिन चोपड़ा एप' नाम से एप्लिकेशन बनाने के लिए फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए थे. तब सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर्स थे. एप्लिकेशन 'द शर्लिन चोपड़ा एप' के जरिए शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड वीडियो और फोटोज पब्लिश किए जा रहे थे.
पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं. राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं. अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन का बयान दर्ज कर लिया है. शर्लिन ने अपने बयान में क्या कहा आजतक को इसकी जानकारी मिली है. शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा और उनकी फर्म के क्रिएटिव डायरेक्टर मुझसे हॉटशॉट एप में काम कराने के लिए लगातार पीछे पड़े रहे.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











