
पोटली में अस्थियां, तारीख पर तारीख और फैसले का इंतजार... आखिर कब मिलेगा अतुल सुभाष को इंसाफ?
AajTak
बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत को एक साल पूरा हो गया है, पर इंसाफ की पहली सुनवाई अब शुरू हो रही है. लाल पोटली में बंद उसकी अस्थियां अब भी फैसले का इंतज़ार कर रही हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
Atul Subhash Suicide Case Justice Delayed: एक मर चुके इंसान की आखिरी ख्वाहिश लाल रंग के कपड़े की पोटली में बंद है. साल पूरा होने को आ रहा है. मगर वो पोटली अब भी एक घर के कोने में पड़ी उस इंसाफ का इंतज़ार कर रही है, जो इंसाफ अभी अपना पहला कदम भी नहीं उठा पाया है. मामला है अतुल सुभाष का. ये नाम तो याद होगा आपको. बिहार का रहने वाला और बेंगलुरु में काम करने वाला वही सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जिसकी खुदकुशी ने साल भर पहले दिसंबर के इसी महीने में पूरे देश में एक सवाल और बहस छेड़ दी थी.
वही अतुल सुभाष जिसने 24 पन्नों के अपने सुसाइड नोट और 81 मिनट के सुसाइड वीडियो में अपनी आखिरी ख्वाहिश जताई थी कि उसकी अस्थियों को संभाल कर रखा जाए. तब तक जब तक उसे अदालत से इंसाफ नहीं मिल जाता. और अगर अदालत उसे इंसाफ नहीं दे पाती है तो उसकी अस्थियों को उसी अदालत के बाहर के किसी गटर में बहा दिया जाए.
बस अतुल की इसी एक आखिरी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए उसकी अस्थियों को एक कलश में बंद कर घर के एक कोने में घर वालों ने रख दिया है. 9 दिसंबर 2024 को अतुल की मौत हुई थी और दिसंबर 2025 शुरू हो चुका है. यानी अतुल की मौत को एक साल पूरा होने जा रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि अतुल के इंसाफ की लड़ाई अभी कहां तक पहुंची है?
आप शायद यकीन नहीं करेंगे. मगर आज यकीन करना होगा. साल बीच जाने के बावजूद अतुल की अस्थियों को आज भी अपने मुकदमे की पहली सुनवाई का इंतज़ार है. जी हां. पहली सुनवाई का. वो भी साल भर बाद. सिर्फ इस केस की चाल देखिए और चौंकते जाएंगे. जिस अतुल की मौत के 90 दिनों बाद कायदे से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो जानी चाहिए थी. वो चार्जशीट मौत के 11 महीने बाद 6 नवंबर 2005 को कोर्ट में दायर होती है. और जानते हैं इसके बाद क्या होता है?
कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद पहली हीयरनिंग पहली सुनवाई की तारीख पूरे एक साल बाद 20 नवंबर 2026 की देती है. जी हां. नवंबर 2026 की. यकीन ना हो तो कोर्ट के कागज देख लीजिए और उस पर लिखी तारीख. बेंगलुरु के मेयो हॉल के एडिशनल चीफ मेट्रोपोलटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट का फरमान सात नवंबर 2025 को जारी किया गया था. यानी कायदे से कोर्ट में पहली हीयरिंग की तारीख एक साल और दो हफ्ते बाद की दी गई.
अतुल की मौत दिसंबर 2024 में हुई थी. साल भर बाद नवंबर 2025 में चार्जशीट दाखिल होती है. और फिर पहली सुनवाई की तारीख एक साल बाद नवंबर 2026 की दी जाती है. ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई लोग हैरान रह गए. बात कर्नाटका की उस अदालत तक जा पहुंची जिन्होंने लेटलतीफी की इतेहा कर दी थी. फिर कोर्ट ने थोड़ी रियायत बख्शी कहा- ठीक है नवंबर 2026 दूर है तो चलो मार्च 2026 में पहली सुनवाई कर लेते हैं. फिर लगा ये भी बहुत दूर है तो आखिरकार अब नई तारीख आई है. अतुल सुभाष की मौत के एक साल बाद मुकदमे की पहली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर 2025 यानी तीन दिन बाद की तारीख मुकर्रर हुई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






