
पैगंबर मोहम्मद विवाद: नकवी बोले- एक व्यक्ति की सजा पूरे मुल्क को न दें
AajTak
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने गलत करार दिया है.
नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. उत्तरप्रदेश के कई शहरों के आलवा, झारखंड के रांची, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और महाराष्ट्र में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए. इन राज्यों के अलग-अलग शहरों से पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई. बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने इस हिंसक प्रदर्शन को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा, एक व्यक्ति की सजा पूरे मुल्क को नहीं दी जानी चाहिए. नकवी ने कहा, 'एक व्यक्ति की सज़ा आप पूरे मुल्क को देंगे क्या ?' उन्होंने कहा, एक चीज मैं साफ कहना चाहता हूं ये मुल्क हमारा भी है उनका भी है.
देश का माहौल खराब करने की कोशिश नकवी ने कहा कि देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग मोहरा बनके काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोग को मोहरा बनाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा, मेरी सबसे अपील की है की सभी धर्मों का सम्मान करें. बीजेपी नेता ने कहा, क्यों पूरे देश को सजा दे रहे हो. जब इस तरह के हालात पैदा होते है तो इंसानियत शर्मसार होती है.
साजिश के तहत घटना उन्होंने कहा, आज की घटना को लेकर पूरी साज़िश रची गई है. कई ताकतें देश की एकता को खराब करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि कोई भी धर्म हो हर हिंदुस्तानी उसका सम्मान करे.
नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन यूपी के कई शहरों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन हुआ. सबकी एक ही मांग रही कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए. लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक. हर तरफ विरोध प्रदर्शन हुए. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बवाल जारी है. नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की.
केशव प्रसाद मौर्य बोले- सख्त कार्रवाई हो बवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदर्शन के पीछे साजिश है तो उसका पर्दाफाश होगा. राज्य में जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
रांची में कर्फ्यू झारखंड की राजधानी रांची में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ. इसके बाद प्रशासन ने पूरे रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया है. यहां मेन रोड इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










