
पेड़ के तने से निकल रही नल जैसी धार, लोग मान रहे चमत्कार, जानकारों ने बताई ये वजह, Video
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अदभुत नजारा देखने को मिला है. यहां एक पेड़ से नल जैसी पानी की धार निकल रही है. यह घटना ताडोबा जंगल की है. लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. पेड़ से पानी निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है. कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के चंद्रपुर के ताडोबा जंगल में एक पेड़ से नल जैसी पानी की धार निकल रही है. मौके पर मौजूद लोग हैरानी जता रहे हैं. कुछ लोग पेड़ से निकल रहे पानी को पीने लगे. जानकारों ने इसके पीछे वैज्ञानिक कारण बताया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला बाघों के लिए मशहूर ताडोबा टाइगर रिजर्व के कोलसा वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट 306 का है. यहां वन कर्मचारियों ने पेड़ पर कुल्हाड़ी मारकर एक ट्यूमर जैसा हिस्सा तोड़ दिया. इसके बाद वहां से पानी की धार निकलने लगी. ये नजारा देख वन कर्मचारी भी हैरान रह गए. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ये वीडियो 13 जनवरी 2023 का बताया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
राउंड फॉरेस्ट ऑफिसर रूंदन काटकर ने बताया कि ये पेड़ 'एन' प्रजाति का है, जिसे 'टर्मीनालिया टोमॅटोसा' भी कहा जाता है. इस पेड़ में गर्मी के दिनों में पानी जमा करने की क्षमता ज्यादा रहती है. कभी कभार इस तरह से इस पेड़ से पानी निकलता है. आम तौर पर पेड़ के तने से पानी रिसता है, लेकिन इस पेड़ से पानी की धार नल के जैसी निकल रही है. इसलिए लोग हैरान हो रहे हैं.
पेड़ से पानी निकलने को लेकर क्या बोले जानकार?
पर्यावरण विषय के जानकर प्रो. सुरेश चोपने के मुताबिक, ये कोई चमत्कार नहीं है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है. कई पेड़ों को ट्यूमर होता है, जो कि एक प्रकार का बैक्टीरियल रोग है. पेड़ों की एक खुद की जलवाहिनी होती है, जो जमीन से पानी को ऊपर पत्तों तक पहुंचाती है. गर्मी के दिनों में पेड़ पानी को स्टोर करते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










