
पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
AajTak
नालंदा जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव गांव के बगीचे में लगे एक पेड़ से लटका मिला. जिसके बाद गांव से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि मृतिका की मां का गांव के कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद से ही सिम्मी गायब हो गई थी.
बिहार के नालंदा जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव गांव के बगीचे में लगे एक पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. क्योंकि गांव के लोगों से उनका कुछ विवाद चल रहा था.
बताया जा रहा है कि मृतिका की मां का गांव के कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद से ही सिम्मी गायब हो गई थी. परिजन काफी से समय से उसे तलाश रहे थे पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था.
पेड़ से लटका मिला 16 साल की लड़की का शव
एक ग्रामीण ने उसके परिजनों को बताया कि सिम्मी का शव गांव के बागीचे में लटका हुआ है. परिजन तुरंत ही दौड़कर वहां पहुंचे और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि लड़की का शव पेड़ में दुपट्टा से लटका है, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल भेजा. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










