
पेट्रोल लूटने 70 मील तक टैंकर के पीछे दौड़ा कारों का काफिला, सच्चाई जान काटा बवाल
AajTak
कार से पीछा कर रहे लोगों को लग रहा था कि टैंकर में पेट्रोल या डीजल है लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी क्योंकि टैंकर तेल की जगह सीमेंट से भरा था.
ब्रिटेन इन दिनों ईंधन की घोर किल्लत का सामना कर रहा है. पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से वहां इसकी लूट तक हो रही है. ऐसे में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब कम से कम बीस कारों के काफिले ने एक टैंकर को पीछा करना शुरू कर दिया और मीलों तक वो तेल के लिए उसके पीछे पड़े रहे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
कार से पीछा कर रहे लोगों को लग रहा था कि टैंकर में पेट्रोल या डीजल है लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी क्योंकि टैंकर तेल की जगह सीमेंट से भरा था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
बिलस्टन, वॉल्वरहैम्प्टन से ओवरस्टोन और फिर नॉर्थम्प्टनशायर में कई कार ड्राइवरों ने 70 मील तक 44-टन के एचजीवी टैंकर का पीछा किया. लेकिन वे उस वक्त गुस्से से लाल हो गए जब वो टैंकर एक निर्माण स्थल पर पहुंच गया. लोगों ने ट्रक ड्राइवर को खरी खोटी सुना दी कि उसने क्यों नहीं बताया कि वह ईंधन नहीं ले जा रहा है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










