
पेगासस जासूसी मामले में ममता बनर्जी ने जांच आयोग का किया गठन, पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य
ABP News
पश्चिम बंगाल सरकार ने पेगासस जासूसी कांड की पड़ताल के लिए एक जांच आयोग का गठन किया है. पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य है.
कोलकाता: पेगासस जासूसी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच आयोग गठित करने का आदेश दिया है. इस जांच आयोग में दो रिटायर्ड जज शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल में फोन हैकिंग, ट्रैकिंग और फोन रिकॉर्डिंग के आरोपों की जांच करेंगे. ममता ने दिल्ली जाने से पहले कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया है. ममता ने कहा, 'हम चाहते थे कि पेगासस जासूसी कांड की जांच के लिए केंद्र आयोग बनाए, लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है.' ममता के अनुसार, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार से पेगासस मामले की जांच की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर अनिच्छुक है. यही कारण है कि पश्चिम बंगाल जासूसी पर एक आयोग का गठन किया गया है और पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य है. रिटायर्ड जस्टिस एमबी लोकुर और ज्योतिर्मय भट्टाचार्य इस पेगासस रिपोर्ट की जांच के लिए आयोग का हिस्सा होंगे.More Related News

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












