
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एम एस गिल का निधन, मनमोहन सरकार में रह चुके थे मंत्री
AajTak
देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. वह मनमोहन सिंह सरकार में खेल मंत्री भी रह चुके थे.
देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार को निधन हो गया. उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. डॉ. गिल का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को दिल्ली में किया जाएगा. मनमोहन सिंह की सरकार में खेल मंत्री रहे गिल को साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्य आयुक्त डॉक्टर मनोहर सिंह गिल के निधन पर शोक जताया है. सीईसी राजीव कुमार, आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल ने गिल के निधन को आयोग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त कब रहे थे डॉ. गिल?
एम एस गिल दिसंबर 1996 से 13 जून 2001 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे. डॉक्टर गिल चर्चित सीईसी टीएन शेषन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे. साल 1998 और 1999 में 12वीं और 13वीं लोकसभा के आम चुनाव को डॉ. गिल के सीईसी रहते हुए ही आयोजित किए गए थे.
देश के 11वें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के अलावा 20 से ज्यादा राज्यों के विधानसभा चुनाव भी डॉ. गिल ने अपने कार्यकाल में कराए थे. एम एस गिल को सिविल सेवक के रूप में असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए साल 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. डॉ. गिल को कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था और उसके बाद यूपीए-1 में मनमोहन सरकार में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया था.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जताया शोक

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








